विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री रेणुका समेत 179 यात्री बाल-बाल बचे

 


वतन जायसवाल

रायपुर।  स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा में आज एक बड़ी अनहोनी होते होते टल गई। उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकरा गया। जिससे विमान कुछ पल के लिए असंतुलित हो गया था। फिर पायलट ने बड़ी सावधानी से विमान को वापस रनवे पर उतारा।

  मंगलवार सुबह 10 रायपुर से दिल्ली के लिए निकली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 469 A320 ने जैसे ही उड़ान भरी उससे एक पक्षी टकरा गया। इसमें केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत 179 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया पक्षी टकराने से विमान को झटका लगा। जिससे हम हिल गए थे। पायलट ने फौरन एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बर्ड हिट की जानकारी दी तब मामला समझ में आया। 

 इधर एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक एयर इंडिया के इंजीनियर्स ने प्लेन की जांच की और रनवे पर देखा तो वहां पक्षी के टुकड़े मिले जो प्लेन से टकरा गया था। सभी यात्रियों को आधे घंटे बाद दूसरे विमान से रवाना किया गया।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने