खेत में मिली महिला की संदिग्ध हालत में लाश,जांच में जुटी पुलिस

   

गिरधर ठाकुर

गुरुर।थाना से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम मोखा के खेत में एक महिला की संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

गुरुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः लगभग 9 बजे सूचना मिली कि ग्राम मोखा के एक खेत में महिला की लाश पड़ी हुई है। घटना की सूचना पर गुरुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे।जहां महिला का शव ग्राम के चेतन राम के खेत में मिला।


 जानकारी के मुताबिक सुबह भुनेश्वर यादव खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान खेत में महिला की लाश को देखकर वह घबरा गया। इसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों व परिजनों को दी। गुरुर पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से चर्चा के बाद महिला की शव को ग्राम मोखा निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मी बाई के रूप में पहचान की। मृतिका के नाक एवं मुंह के पास खून के थक्के भी मिले हैं ऐसे में यह मामला हत्या है या आत्महत्या इसके बारे में गुरुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके। घटनास्थल महानदी मुख्य प्रदायक नहर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है। 

थाना प्रभारी डी चंद्रवंशी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। खेत में महिला की लाश मिलने की जानकारी पर एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते घटनास्थल पहुंचे थे जहां थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने