CM का तीजा उपहार:स्व सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रुपए का ऋण माफ


वतन जायसवाल

रायपुर। स्व सहायता समूहों की बहनों से किया अपना वायदा निभाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के स्व सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है।मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा—पोरा पर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। उन्होंने ने कहा कि तीजा- पोरा पर मेरी बहनों को यह उपहार है। इस आयोजन में प्रदेश की स्व—सहायता समूहों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में आईं थी।

मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने