गौवंश के प्रति आभार दिलाने का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है पोला पर्व : रंजना साहू

 


विधायक ने रुद्री में श्यामा साहू के निज निवास पर की बैल, पोला-जाता की पूजा कर क्षेत्रवासियों को दी बधाई


धमतरी। विधायक रंजना साहू ने बैल पोरा, जांता का विशेष रूप से पूजा कर विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ रुद्री निवासी श्याम साहू के घर में त्यौहार मनाया। विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि पोला का त्यौहार खेती किसानी और पशुधन के सम्मान से जुड़ा पारंपरिक और संस्कृति का त्यौहार है, अन्नदाताओं के खेत में फसल लहराते रहे सभी के घरों आंगन में सुख समृद्धि का वास हो यही शुभकामनाएं है।  विधायक ने  कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है, आज के दिन हम बैल पोला पर्व के दिन बैलों की पूजा करके खेती किसानी में योगदान के लिए संपूर्ण गौवंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का प्रमुख त्यौहार है। इस ऐतिहासिक पर्व को सिर्फ हमारा छत्तीसगढ़ ही नहीं अन्य राज्य भी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं गौवंश के प्रति अपना आभार दिखाने का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है यह पर्व। 


भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा नरेश साहू ने पूजा उपरांत अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज के दिन हमारी संस्कृति में बैलों को आकर्षक तरीके से सजाकर बैलदौड़ का कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानो मे होता है जो हमारी संस्कृति को दिखाता है, निश्चित ही यह हमारे छत्तीसगढ़ के प्राचीन धरोहर रूपी पहचान है।

 इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, गंगरेल मंडल कोषाध्यक्ष तामेश साहू, रुद्री सरपंच अनीता यादव, युवा मोर्चा सदस्य वीरेंद्र साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने