'प्रोजेरिया' से ग्रसित शैलेंद्र बनेगा गरियाबंद में 1 दिन का कलेक्टर



वतन जायसवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 'प्रोजेरिया' से ग्रसित शैलेंद्र को एक दिन का गरियाबंद का कलेक्टर बनाने का निर्देश दिया है। 

गरियाबंद जिला के छुरा विकासखंड के मेढकीढबरी गांव का रहने वाला है शैलेंद्र ध्रुव, उम्र है 16 साल। बचपन से ही "प्रोजेरिया" बीमारी से ग्रसित है। हाँ यह वही बीमारी है जो फ़िल्म 'पा' में अरुण यानि 'औरो' को थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने औरो का किरदार निभाया था। 

 इस बीमारी में बच्चे की शारीरिक कोशिकाओं का विकास उम्र से कही अधिक हो जाती है। सिर भी बड़ा हो जाता है। बच्चा उम्र से अधिक दिखने लगता है बुजुर्ग जैसा। 

 यही बीमारी शैलेंद्र को भी है। लेकिन वह भी अन्य बच्चों की तरह स्कूल जाता है।  शिक्षक पढ़ाई को लेकर उस पर कभी कोई दबाव नहीं डालते। वह दूसरे बच्चों की तरह ना तो शरारत करता है और ना ही खेलता है। स्कूल के सब बच्चे भी उसके साथ सामान्य व्यवहार करते हैं। 

 शैलेंद्र की सपना है कि वो कलेक्टर बन कर समाज की सेवा कर सके लेकिन बिमारी की वजह से उसका शारीरिक विकास रुक गया है।जिस वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर सका। लेकिन आज उसका सपना सच होने वाला है। उसे 1 दिन का गरियाबंद कलेक्टर बनाया जाएगा। जानकारी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी शैलेंद्र की भेंट होगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने