मगरलोड के दशहरा महोत्सव में स्वर धारा कविता वासनिक का सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 को

 


 मगरलोड ।नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में विजयादशमी के दूसरे दिन  शनिवार को मगरलोड की आराध्य देवी ऋछिन माता का आगमन पर थाना परिसर के सामने रामलीला मैदान पर राम लीला का मंचन होगा। सांथ में रामलीला के मंचन के बाद छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वरधारा छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच तुलसीपुर राजनांदगांव  कविता वासनिक की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम को नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुंडी के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुंडी, भूपेश सिन्हा उपाध्यक्ष,पार्षद कमलेश कुमार बंजारे, देवेंद्र कुमार साहू,महमूद खान,बिसुन राम साहू,सत्यनारायण साहू,हिरवानी ठाकुर,पूनम सोनी,वीणा सिन्हा,दुर्गा साहू,झमित सिन्हा,दिनेश साहू,नरेश अग्रवाल,एल्डरमैन लीला राम साहू,विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार साहू,सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव आदि उपस्थित रहेंगे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने