रमन सिंह की स्थिति पर भूपेश बघेल को छाई चिंता बोले- हमने कभी सोचा नही था उनका यह हाल हो जाएगा

 


मेरी वजह से उनकी पूछ परख बढ़ी, अच्छी बात है


वतन जायसवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भाजपा में वर्तमान स्थिति पर तंज कसा और कहा कि हमने कभी सोचा नही था उनका यह हाल हो जाएगा। मैं नही समझता कि उनके योगदान के हिसाब से उनकी पार्टी उनको कोई काम दे रही है।


 उत्तर प्रदेश प्रस्थान से पहले विमानतल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरी वजह से रमन सिंह जी की पूछ परख बढ़ गई है तो अच्छी ही बात है। वर्ना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होते हुए भी उन्हें कोई काम दिया नही जाता था। उत्तराखंड गये थे मुख्यमंत्री बनाकर आये थे वो 4 महीना चले और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। रमन सिंह जी की स्थिति ऐसी हो जाएगी हमने सोचा नही था। 3 बार के मुख्यमंत्री है, लेकिन किसी को काउंटर करने के लिए ही उनको आगे किया जा रहा है। मैं नही समझता की उनके योगदान के हिसाब से उनकी पार्टी काम ले रही है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने