कुरुद में दुर्गोत्सव की तैयारियां चरम पर, तेजी से तैयार हो रहे पंडाल

 मुकेश कश्यप

कुरुद।नगर सहित अंचल में दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर है।विभिन्न समितियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

  विदित है कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 7 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहा है।जिसके लिए दुर्गा मंचो व मंदिरों में जोर-शोर तैयारियां की जा रही है।प्रतिवर्ष पारंपरिक शारदीय नवरात्रि पर्व में नगर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जगतजननी माँ जगदम्बे की प्रतिमा की स्थापना की जाती है।पूरे नौ दिनों तक जसगीत की अविरल धारा प्रवाहित होने लगती है।शक्ति की उपासना के इस पर्व में चारो ओर भक्तिमय वातावरण का निर्मित होने लगता है और आमजनमानस द्वारा परिवार एवं जनकल्याण की कामना की जाती है और सभी माँ दुर्गा की पूजा- अर्चना में जुटे रहते है।

         नगर के देवी मंदिरों में भी नवरात्रि की तैयारी अंतिम चरम पर है।माता के भुवन में मनोकामना ज्योत के लिए पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है।साथ ही मूर्तिकारों द्वारा माता रानी को अंतिम रूप देने का कार्य भी जारी है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने