विवेकानंद वार्ड के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर महापौर ने लिया माता का आशीर्वाद कहा -देवी उपासना का पर्व है नवरात्र

                                   

                              

      


धमतरी। नवरात्र पर्व की धूम मची हुई है। महापौर दुर्गा पंडाल में पहुंच जगत जननी जगदंबा से आशीर्वाद लेकर शहरवासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।                             गौरतलब है कि नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है इस तरह वे शक्ति की भक्ति में लीन होकर माता को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। महापौर विजय देवांगन भी वार्डों में स्थित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेकर समितियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इसी तारतम्य में नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विवेकानंद वार्ड में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित है। महापौर विजय देवांगन पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्र देवी उपासना का पर्व है। मां भवानी से आशीर्वाद लेकर महापौर ने शहर वासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की । 

समिति द्वारा महापौर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षद सुशीला तिवारी ,पूर्व पार्षद परिणीता साहू, समाजसेवी डॉ एआर ठाकुर के अलावा समिति के गोपाल बनवासी , जमुना चक्रधारी, धनराज गुप्ता ,हरिश्चंद्र चक्रधारी, पुलेश भरद्वाज, तिजऊ पटेल, गोलू चक्रधारी, खेमलाल ,सुनील मीनपाल,अनिल मीनपाल , भीषम सोनी, लखन शुक्ला ,रजत बनवासी , राकेश गुप्ता , दुर्गेश नेताम ,लखन शुक्ला ,अजय निर्मलकर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने