शक्ति की उपासना का पर्व है नवरात्र, जहां होती है नारी शक्ति की पूजा : रंजना साहू



  देवपुर और अछोटा के जस जगराता कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक रंजना साहू


धमतरी। क्षेत्र के अंचल में नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह जगह जस जगराता, माता सेवा, जस झांकी, रामधुनी जैसे माता का सेवागान सभी ग्रामीण अंचलों में हो रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्र के जस जगराता कार्यक्रम में विधायक रंजना साहू ने प्रतिदिन दौरा कर क्षेत्र वासियों को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए उनकी जन समस्या, सुविधाओं एवं कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा क्षेत्र वासियों से कर रही है। 


इसी तरह ग्राम देवपुर और अछोटा में आयोजित जस जगराता एवं जस झांकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने सर्वप्रथम मां भवानी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की।उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि नवरात्र का पर्व माता शक्ति की उपासना का पर्व है, जहां नारी शक्ति की पहचान, माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से क्षेत्रवासी, प्रदेश हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। मां दुर्गा के प्रत्येक रूपों में ममता दया के रूप में अवतार प्रकट हुई है। जहां उनके भक्तों के दुखों को दूर किए तो दूसरी तरफ अत्याचारी असुरों का नाश किए। हमारी शक्ति की पहचान माता भवानी है और उसी शक्ति को आज हम सभी माता स्वरूपा सभी बहनों से निवेदन है कि आप भी शक्ति को पहचान अपने कार्यों के प्रति सजग एवं संघर्षशील रहें। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने ग्राम वासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी।कार्यक्रम में  विधायक रंजना साहू से ग्राम वासियों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, जनपद सदस्य सरिता यादव, महिला मोर्चा सदस्य ममता सिन्हा, मनीषा देवांगन, कैलाश देवांगन,  रानी मिनपाल, धनेंद्र साहू, दिलीप देवांगन, गैंदलाल ढीमर, सोहन कुलदीप, तरुण देवांगन, कालेश्वर देवांगन, झुमुक लाल, प्रेम मगेंद्र, केस कुमार सेन सहित बड़ी संख्या में माता के भक्त, जस जगराता श्रवण करने पहुंचे थे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने