राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया सूफी गायक मदन सिंह चौहान को पद्म श्री पुरस्कार

 


वतन जायसवाल

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज रायपुर के सूफी गायक मदन सिंह चौहान को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें राष्ट्रपति श्री कोविंद से चक्रधर सम्मान भी मिल चुका है।

 राष्ट्रपति भवन में सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस साल के 119 पद्म पुरस्कार दिए। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री अवार्ड दिए गए। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर शामिल है।

  इस बार छत्तीसगढ़ से यह पुरस्कार सूफी गायक मदन सिंह चौहान को दिया गया। आज उन्होंने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। 55 वर्ष की अथक साधना के बाद उन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला है। वे उन गायकों में से एक हैं, जिनके गायन-वादन की खूबियों अनूठी हैं।

  उनका जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ था। केवल 10 साल के थे, तब घर में टीन का डिब्बा बजाते थे। धीरे-धीरे संगीत का शौक जागा और तबला, हारमोनियम के साथ मंच पर प्रस्तुति देते लगभग 55 साल हो गए। बचपन से उनका रूझान साधु, संतों के भजन गायन में रहा है। संगीत के प्रारंभिक गुरु पं.कन्हैयालाल भट्ट रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने