खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 


भूपेंद्र साहू

रायपुर। खैरागढ़ रियासत के राजा और। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के विधायक देवव्रत सिंह का हृदयगति रुकने से आज आकस्मिक निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। घटना रात करीब 3 बजे की बताई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति किया है।


 देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए तो एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे। 


  आज तड़के सीने में दर्द उठने के कारण उन्हें तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। विगत चुनाव में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर उन्होंने अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दामन थामा था और खैरागढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। 

 उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने