पुलिस कप्तान ने जवानों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं, जवानों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने किये निर्देशित


 धमतरी।विगत दिनों मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़  भूपेश बघेल द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। उक्त समीक्षा बैठक में पुलिस जवानों की लगातार ड्यूटी तथा उनकी तकलीफों को दृष्टिगत रखते हुए परिवार के साथ समय व्यतीत करने हेतु साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का निर्देश दिया गया।


 पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से रु-बरू होकर चर्चा करते हुए समस्याओं से अवगत हुए तथा आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री  के मंशानुरूप पुलिस जवानों को रोस्टर के अनुसार साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने