Video: मुख्यमंत्री ने बताया छत्तीसगढ़ में भी कम होंगे डीजल-पेट्रोल के दाम, पड़ोसी राज्यों से मिलेगी सस्ती

 


रायपुर। केंद्र सरकार ने जब से अपनी तरफ से डीजल-पेट्रोल से उत्पाद शुल्क कम किया है। तब से भाजपा शासित राज्यों ने दाम कम कर दिए लेकिन गैर भाजपाई राज्यों में दाम कम न किये जाने को लेकर हो-हल्ला मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी इस बात पर हंगामा बरपा हुआ है पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसी बात कह दी जिससे प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। 

  अपने दुर्ग प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकारों ने डीजल-पेट्रोल के दाम पर सवाल किए। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि वे केवल मीडिया के माध्यम से ही सुनते आए हैं कि इस-इस  राज्य ने दाम कम किया पर अभी तक किसी की आधिकारिक जानकारी हमें नही हुई है। हम सभी राज्यों से जानकारी लेने में लगे है। 

 श्री बघेल ने कहा कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही हम दाम कम करेंगे और हमारे पड़ोसी राज्यों से डीजल-पेट्रोल का दाम कम ही होगा।  चाहे महाराष्ट्र हो, मध्यप्रदेश हो ओड़िसा हो या तेलंगाना उन सभी राज्यों से हमारे प्रदेश वासियों को कम कीमत में ही डीजल-पेट्रोल मिलेगा।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने