दंतैल हाथी ने कमार महिला को पटक पटक मार डाला ,शव तीन टुकड़े में अलग अलग मिला

 


भालुचुवा में सोमवार रात की घटना ,ग्रामीण दहशत में 

वन विभाग ,गजराज वाहन से निगरानी कर रहे है


पवन निषाद 

मगरलोड (धमतरी)।मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ में तीन दंतैल हाथियों में से एक हाथी ने कमार महिला को पटक पटक का मार डाला। महिला का शव तीन अलग अलग जगहों में पड़ा मिला।


 जानकारी अनुसार भालुचुआ के कमार पारा निवासी कमला बाई कमार 61 वर्ष का पति पपीत राम  के साथ सोमवार की रात्रि झगड़ा हुआ था। कमला बाई अपने पति की झगड़ा लड़ाई से परेशान हो कर गांव के प्रमुख लोगों को बताने निकली थी। रात्रि 12 बजे के लगभग निस्तारी तालाब के पास दंतैल हाथी में से एक हाथी ने कमला बाई को पटक -पटक मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँची। सुबह  महिला की शव को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया। 

दंतैल हाथियों ने गांव के केला बाड़ी ,और धान खरही को नुकसान पहुचाया है।

थाना के उपनिरीक्षक विवेचक सुभाष लाल ने बताया कि पति पत्नी में झगड़ा होने के बाद पत्नी गांव के लोगों को बताने जा रही थी। इसी बीच हाथी ने महिला को अपना शिकार बना लिया। जिसके तीन टुकड़े हो गए थे। टीआई के सठबपुलिस रात में ही पहुंच गई थी। सुबह मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


डीएफओ ने घटना को दुखद बताया 

रात्रि में घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ धमतरी सतोविषा समाजदार  मौके पर पहुँचकर घटना को दुखद बताया ।अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दंतैल हाथियों पर सतत निगरानी बनाये रखे।ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से मना करे। उन्होंने बताया कि इस मामले में छह लाख मुआवजा राशि दी जाएगी लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि किसे दी जाएगी क्योंकि महिला का पति कमार नहीं है। महिला का और कोई नहीं है। उपसरपंच ने बताया है कि उसकी बेटी को मुआवजा राशि दी जाए। इस संबंध में कलेक्टर और सीसीएफ से भी सलाह ली जा रही है।

तत्काल दस हजार रुपये की सहयोग राशि दी गई

केरेगांव रेंजर  रूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि वन विभाग  द्वारा महिला के परिवार को तत्काल दस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है ।साथ ही आसपास गांवो में मुनादी कराई गई है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने