उत्साहपूर्वक टीका लगाने लोग आगे आये
गरियाबंद । कोविड 19 महामारी से बचने तथा संभावित तीसरी लहर से निपटने हेतु जिले में कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और जिला पंचायत सी.ई.ओ. संदीप अग्रवाल के निर्देशानुसार 08 एवं 09 दिसम्बर को कोविड-19 टीकाकरण के महाअभियान का आयोजन किया गया है।महा अभियान के पहले दिन 08 दिसम्बर को संध्या 05ः30 बजे तक जिले के 9 हजार 942 लोगों को कोरोना-19 टीका लगाया गया।        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एन.आर. नवरत्न से मिली जानकारी अनुसार  विकासखण्ड छुरा में 41 टीकाकरण सत्र में 1230 लोगों को टीका लगाया गया। विकासखण्ड देवभोग में 28 टीकाकरण सत्र में 1500  लोगों को टीका लगाया गया। विकासखण्ड फिंगेश्वर में 48 टीकाकरण सत्र में 2052 लोगों को टीका लगाया गया। विकासखण्ड गरियाबंद में 21 टीकाकरण सत्र में 290 लोगों को टीका लगाया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड मैनपुर में 74 टीकाकरण सत्र में 4870 लोगो को टीका लगाया गया। डॉ. नवरत्न ने यह भी बताया कि विकासखंडों के कई टीकाकरण सत्र में संध्या 5ः30 बजे के बाद भी टीकाकरण जारी था। सीएमएचओ डॉ नवरत्न और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी द्वारा विकासखण्ड देवभोग सत्र सुपेबेड़ा व विकासखण्ड मैनपुर का भ्रमण कर टीकाकरण की गतिविधियों पर कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।  जिसमें समस्त स्वास्थ्य अमला व समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस सोसायटी के समस्त स्वंय सेवी, जन-प्रतिनिधि, धार्मिक गुरू, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रभावशील व्यक्तियों का सहयोग मिल रहा हैं।
 


एक टिप्पणी भेजें