सड़क की रेत में फ़िसली बाईक सहदेव दिरदो घायल लगे 4 टांके

 


सुकमा। बसपन का प्यार गा कर मशहूर हुए सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।  उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

 मंगलवार शाम लगभग 5 बजे सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ बाइक से  शबरी नगर की ओर निकला था।  तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने सहदेव के सिर पर 4 टांके लगाए हैं। सहदेव दिरदो का एक्सरे भी किया गया है।  इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंच गए हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने