वतन जायसवाल
रायपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में आमजनों को दिक्क़त तो हुई ही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चिंतित है। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देशित किया है कि फ़सलों और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन किया जाए।
मुख्यमंत्री कल से ही उत्तर प्रदेश प्रवास पर हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम ने मिज़ाज बदला और कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई। जानकारी मिलते ही श्री बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा
"असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन करने के लिए कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है।
साथ ही वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कवर लगाने तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।"
इसके आलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड जांच को बढ़ाने के लिए भी सभी कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए लिखा है
#CGFightsCorona
सभी जिला कलेक्टरों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं-
1. सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए
2. अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
 
एक टिप्पणी भेजें