सर्वजन हिताय के उद्देश्य से हो रहा है क्षेत्र में लगातार विकास : रंजना साहू

 

तत्परता और तन्मयता के साथ विधायक करती है कार्य : दयाराम साहू


विधायक ने ग्राम दर्री, कलारतराई, बंजारी में किया लाखों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन


धमतरी। क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्य संपन्न हो रहा है। इसी क्रम में ग्राम कलारतराई, दर्री एवं बंजारी में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के कर कमलो से लाखों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। विधायक सहित सभी अतिथियों ने गांव के आराध्य देवी देवताओं एवं भूमि माता की पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रो से भूमि पूजन संपन्न किया। विधायक ने समस्त ग्राम वासियों को आतिथ्य उद्बोधन करते हुए निर्माण कार्य की बधाई दी एवं कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य सर्वजन हिताय के उद्देश्य से हो रहा है जिसे हम सभी निर्माण कार्यों का सही उपयोग कर उसे सुरक्षित रखे। 

साहू समाज जिलाध्यक्ष दयाराम साहू ने कहा कि हमारी गौरव विधायक रंजना साहू नित प्रतिदिन पूरी तन्मयता एवं तत्परता के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करा रही है, जिससे निरंतर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू एवं जनपद सदस्य गोपाल साहू ने निर्माण कार्यों के लिए ग्राम वासियों को बधाई दी।

 इस अवसर पर गीतेश्वरी निरंजन साहू, चन्द्रप्रकाश सिन्हा, लवनकिशोर साहू, रामजी साहू , पुनाराम सिन्हा,अलखराम साहू, तुलसी जोशी, किम्मत महिलांगे, कल्याण यादव,  सतीश ध्रुव, कृष्णा कुंजाम, मनहरण सेन, राधेश्याम विश्वकर्मा पंचगण व भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने