भारत में घुसकर चीनी सैनिकों ने किया 17 साल के युवक को अगवा, एक साथी बचकर भाग आया

 



भाजपा सांसद ने लगाई मदद की गुहार


नई दिल्ली। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीनी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने भारतीय सीमा में घुसकर अरुणाचल प्रदेश के अप्पर सियांग जिला से 17 साल के युवा का अपहरण कर लिया है। लड़के का नाम मिराम तारोन बताया जा रहा है। मिरान तारोन जिडो गांव के रहने वाले हैं। उसके मित्र को भी चीनी सैनिकों ने पकड़ लिया था जो उनके चंगुल से बचकर भाग आया।

   अरुणाचल-ईस्ट से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने भारतीय एजेंसियों से मदद मांगी है कि वो जल्द से जल्द लड़के को छुड़ाने की कोशिश करें। भाजपा सांसद ने बताया है कि लड़के का एक दोस्त पीएलए के चंगुल में फंसने से बच गया और उसने ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी है।

    जिला प्रशासन का कहना है कि मिराम को मंगलवार को अगवा किया गया है। मिराम तारोन उस ग्रुप का हिस्सा था, जो दोनों देशों की सीमा के पास शिकार कर रहा था। उसी समय उसे अगवा किया गया था। जिले के डिप्टी कमिश्नर शास्वत सौरभ ने कहा, 'यह युवा स्थानीय शिकारियों के एक दल में शामिल था। हमें इस बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली है कि उसे भारतीय सीमा के अंदर से पीएलए ने किडनैप कर लिया है।' डिप्टी कमिश्नर ने बताया, 'जैसे ही हमें इस मामले की जानकारी मिली, हमने उस क्षेत्र में मौजूद इंडियन आर्मी को इसकी जानकारी दी है। लड़के को जल्द से जल्द छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।' 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने