नव पदस्थ डीएसपी यातायात मणीशंकर चंद्रा ने किया पदभार ग्रहण, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना एक बड़ी चुनौती



यातायात शाखा में पदस्थ अधिनस्थों को बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दिये निर्देश


धमतरी।नव पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मणीशंकर चंद्रा ने पदभार ग्रहण किया।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य स्थल पर सजग होकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।चौक-चौराहों पर आवागमन करने वालों से सरल एवं मृदु व्यवहार रखकर यातायात नियमों का पालन करवाने एवं बच्चों व निशक्तजनों का सहयोग करते हुए इमानदारी पूर्वक कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

धमतरी पुलिस आमजनों,वाहन चालकों से भी यह अपेक्षा करती है कि हमेशा यातायात नियमों का पालन करें,दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने एवं वाहन के सभी कागजात अपने साथ रखें।

धमतरी शहर की बदहाल यातायात, सदर में तंग गलियों में ट्रैफिक जाम, दुकानों के सामने समान सहित अन्य कई मुद्दे हैं जो हल नहीं हो पाया है। धमतरी की जनता को यातायात में डीएसपी रैंक के श्री चंद्रा से बड़ी उम्मीदें हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने