नहर में मिली लाश, कौन है, कैसे हुआ हादसा जांच में जुटी पुलिस

 


धमतरी।मुख्य नहर में कोलियारी पुल के आगे नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान के अलावा खून के दाग भी वहां पर है इससे यह हादसा है या हत्या स्पष्ट नहीं हो पाया है। शनिवार की सुबह अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली कि कोलियारी पुल के आगे शंकरदाह रोड में नहर पर एक लाश तैर रही है। सूचना पर पुलिस जब पहुंची तो काले रंग का बरमुड़ा जैसे पहने हुए व्यक्ति की लाश तैर रही थी। जिसे बाहर निकाला गया। नहर किनारे उस व्यक्ति का कपड़ा, थैला, कंबल मिला। चोट के निशान और खून के दाग की वजह से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। 

विवेचक एएसआई चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि मृतक के पीठ पर घिसटने का निशान है और नहर किनारे प्लास्टर में खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। बाहर जो दस्तावेज मिले हैं उसमें आधार कार्ड और स्मार्ट कार्ड है जो रोहित के नाम से है। गातापार में जब संपर्क किया गया तो रोहित नाम का व्यक्ति मौजूद है। मृतक कौन है इसकी पता तलाश की जा रही है। सभी थाना में इसकी सूचना दे दी गई है। हत्या है या हादसा यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।


युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 रत्नाबांधा में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर मठपारा मूल निवासी युवक अनिल सपहा 26 वर्ष पिता गजानंद अपने मामा के घर रत्नाबांधा में पिछले कई वर्षों से रहता था। वह वर्तमान में ढेंस की खेती कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह आग ताप रहा था फिर अपने कमरे में चला गया। सवेरे उसकी फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने