किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

 



कुरुद । बुधवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर और सचिव गोपाल मगर ने किया। "जय हिंद" व "भारत माता की जय"  के नारो के साथ समूचे वातावरण में देशभक्ति की लहर उमड़ने लगी।


       ध्वज की सलामी पश्चात मंच को संबोधित करते हुए विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर ने कहा कि आज हमें सविंधान के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठता और पूर्ण समर्पण भाव दिखानी होगी, तभी इसके निर्माण और पर्व की शोभा को सही सम्मान मिल पायेगा। हम सभी को देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।संविधान में जिस तरह से कुछ दायित्व तय किये गए है उसी तरह हर कार्य के लिये भी कुछ नियम बनाये गए है,जिसका पालन करना हम सबका दायित्व है।अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने सर्वस्व समर्पित भाव से देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है,हमे उनके बताए मार्ग पर चलकर देशहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।


         सचिव गोपाल मगर ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के प्रति सम्मान का पर्व है। देश के लिए नियमों और कर्तव्यों के प्रति समर्पण का पर्व है। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों के प्रति आस्था का उत्सव है। प्राचार्य अंकिता सिंह ने कहा कि हमारे वीर महापुरुषों ने अपने सर्वस्व समर्पण से संविधान निर्माण की नींव रखी।आज हमें उनके आदर्शो व सिद्धांतो पर चलकर देशहित में योगदान देना होगा।

वरिष्ठ शिक्षक आरके खरे ने देशहित में बलिदान देने वालों अमर शहीदों को शत-शत नमन किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।जीवविज्ञान के व्याख्याता पोषण साहू ने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव के निर्वहन करना होगा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कश्यप ने किया। 

          इस अवसर पर वनिता मगर, वेदलता सिन्हा,नवीन यादव, भाग्यश्री सोनवानी, डिलेश्वरी साहू, तीरथ दीवान, भगवान दास जोशी, ऋतु निर्मलकर आदि उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने