भाजपा कुरुद और वरिष्ठ नागरिको नें स्वरकोकिला लता मंगेशकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।कुरुद के भाजपाईयों एवं वरिष्ठ नागरिकों नें लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कारगिल चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में आज निधन हो गया। वह लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लता मंगेशकर से जाने से पूरा देश गमगीन हो गया है। हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। 



    लता दीदी अमर रहे के नारों के साथ पुष्पांजलि समर्पित एवं मौनधारण द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप सें नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तिलोकचंद जैन, सभापति पार्षद मनीष साहू, कृष्णकांत साहू, पत्रकार संघ अध्यक्ष मुलचंद सिन्हा, सुनील चंद्राकर, जिला संयोजक सोशल मिडिया भाजपा कमलेश चंद्राकर, एविस वर्मा, सोनु दिवेदी, रवि चंद्राकर मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने