नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को अजाक पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


धमतरी।शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 थाना अर्जुनी क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जनजाति की नाबालिग बालिका के साथ चंदू सिन्हा उर्फ चोवा के साथ पहली मुलाकात के दौरान जान पहचान हुई थी।जिसके बाद एक दुसरे का मोबाईल नंबर आदान प्रदान हुआ।मोबाईल में आरोपी द्वारा प्रार्थिया से बात चित होने पर एक  दूसरे को पसंद करने लगे।


इस दरम्यान आरोपी ने प्रार्थिया से बीच बीच में मिलकर  शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारिरिक शोषण किया।बाद में जब चंदू ने शादी करने से इंकार कर दिया तब नाबालिग प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी चंदू सिन्हा उर्फ चोवा पिता जीवन सिन्हा उम्र 22 वर्ष सेमरा थाना कुरूद के  विरूद्ध थाना अर्जुनी में धारा 376,भादवि  4,6 पॉक्सो एक्ट,3 (2)(V)एस.टी. /एस.सी.के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक  रागिनी तिवारी ने त्वरित कार्यवाही कर विवेचना में लेते हुए आरोपी चंदू सिन्हा उर्फ चोवा को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट(FTC)न्यायालय धमतरी से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।                     

कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई, सउनि.दिलहणसिंह ठाकुर, एवं प्रआर. हेमंत कुमार साहू शामिल रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने