देश सेवा ही सर्वोपरि सेवा के सिद्धांत को अपनाती है भारतीय जनता पार्टी : रंजना साहू

 


धमतरी।विधायक रंजना साहू ने भोथली मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समर्पण निधि अभियान चलाया।जिसमे भोथली मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की समर्पण निधि अभियान का हिस्सा बने। इस  सहयोग में वीरेंद्र कुमार साहू ग्राम देवरी, रमेश कुमार साहू ग्राम देवरी, राधिका केशव साहू ग्राम सेमरा, याद राम साहू ग्राम सेमरा, जीवन लाल साहू ग्राम देवरी, दयालु राम साहू ग्राम देवरी, संतु राम धींवर ग्राम देवरी, रेखा रामेश्वर साहू ग्राम देवरी, प्रभात राम साहू ग्राम देवरी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी को आजीवन समर्पण निधि सहयोग रूप में दिए। 

विधायक रंजना साहू ने समस्त कार्यकर्ताओं से कहा कि समर्पण निधि का यह सहयोग ही सर्वश्रेष्ठ भारत निर्माण की ओर अग्रसर है, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के प्रति समर्पित पार्टी है, जो प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा इस अभियान के तहत समर्पित होकर कार्य करने से अच्छे विचारधारा की ओर अग्रसर होगा। भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत अनेकता में एकता अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है, जिससे भाजपा के कार्यकर्ता अपना मूल्यवान सहयोग प्रदान कर रहे है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पं दीनदयाल उपाध्याय , श्यामा प्रसाद मुखर्जी,  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जैसे महान व्यक्ति एक राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम किया, जिसके मार्गदर्शन  पर यह पार्टी चली आ रही है,  यह पार्टी एक परिवार के रूप में कार्य करना इस पार्टी की एक अच्छी विचार धारा को प्रदर्शित करती है। 

श्रीमती साहू ने कहा भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर को समर्पण निधि  अभियान को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि अभियान का हिस्सा बने। भारतीय जनता पार्टी झरिया शक्ति केंद्र के अंतर्गत आर्थिक सुचिता एवं स्वालंबन हेतु   रंजना डीपेंद्र  साहू के मार्गदर्शन में ग्राम सेमरा बी एवं देवरी में समर्पण निधि का कार्य किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू,  मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, राम खिलावन चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिथिका विश्वास जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीतेस्वरी साहू, केशव कुमार, रोशन चंद्राकर, वीरेंद्र कुमार, हीमेस्वरी साहू,  दयालु राम, जीवन लाल साहू,  महामंत्री मिश्रीलाल पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने