कार्यकर्ताओं का भाजपा के प्रति समर्पण की भावना ही समर्पण निधि का सर्वश्रेष्ठ सहयोग : रंजना साहू

 

आमदी मंडल द्वारा ग्राम कुर्रा में रखी गई बैठक


धमतरी।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न जनों द्वारा समर्पण सहयोग निधि दे रहे हैं। ग्राम कुर्रा मे भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल की बैठक कुर्रा में किया गया,जहां कमल सखी एवं पन्ना प्रमुख बनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रंजना डीपेंद्र साहू एवं जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू उपस्थित रही। विधायक रंजना साहू ने समस्त कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत हमेशा भारत देश को विश्व पटल पर सर्वश्रेष्ठ भारत का निर्माण का सिद्धांत रहा है।अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है, जिससे आज समस्त भाजपा कार्यकर्ता अपना मूल्यवान सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 

विधायक ने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान व्यक्तित्व चिंतक विचारक के पथ पर चलते हैं। देश के प्रति सच्ची श्रद्धा रखकर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता अपना सहयोग देते हैं, सभी कार्यकर्ता ही भाजपा कि धरोहर है।  विधायक को समर्पण सहयोग निधि  परमेश्वर साहू ने दिया, उसके  समर्पण निधि की सहभागिता के इस भाव को देखकर वहां पर उपस्थित गोपाल साहू एवं ज्ञानिक राम साहू ने भी समर्पण सहयोग निधि विधायक को समक्ष दिए। इस सहयोगात्मक भावनाओं को देखकर विधायक रंजना साहू, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू ने समर्पण निधि में सहभागिता के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर अमन राव, कमल सखी प्रभारी ममता सिन्हा, सरपंच खम्हन लाल साहू,  रीखम राव, आशा राम, सुकलाल साहू, लीलाराम, धनीराम, मदन साहू, यशवंत साहू, अमरसिंह सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने