ITBP के जवान ने की महिला से छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 




मगरलोड। करेली बड़ी पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आइटीबीपी के आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की सुबह  करीबन 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर थी, उसके पति, सास, ससुर घर से बाहर काम पर गये थे। उसी समय ITBP 56 वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आरक्षक के पद पर विशाखापटनम में पदस्थ जो अवकाश पर अपने गृह निवास करेलीबड़ी आया है डोगार सिंह जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 30 वर्ष निवासी करेली बड़ी घर मे महिला को अकेला पाकर उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा।प्रार्थिया के चिल्लाने पर आरोपी घर से बाहर भाग गया। 


प्रार्थिया के रिपोर्ट पर  धारा 454,354 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद आरोपी विशाखापटनम भागने की तैयारी कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया।जिसे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर  भेज दिया गया।

कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष साहू, प्रधान आरक्षक कांतीलाल साहू, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर कुजूर, आरक्षक संतोष यादव शामिल रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने