कांग्रेस के लोधी प्रत्याशी को टक्कर देगा भाजपा का लोधी उम्मीदवार, पिछले चुनाव में देवव्रत से 870 वोटों से हारे थे भाजपा प्रत्याशी

 

वतन जायसवाल

रायपुर।  खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ने भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भी लोधी समाज से अपना प्रत्याशी उतार कर कांग्रेस को कड़ा मुकाबला देने का दम भरा है।

 दो बार के खैरागढ़ विधायक रहे कोमल जंघेल को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कोमल मात्र 870 वोटों से पराजित हुए थे।  वे भी लोधी समाज से ही है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। क्योकि कांग्रेस ने लोधी समाज की ही महिला यशोदा वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 

इधर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने दोनों दलों के उलट नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 बता दें देवव्रत सिंह को 2018 में 61,516 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के कोमल जंघेल को 870 वोटों से हराया था। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गिरवर जंघेल थे, जिन्हें 31,811 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो देवव्रत सिंह को 36.7 फीसदी वोट मिले थे, वहीं कोमल जांघेल को 36.2 फीसदी वोट मिले थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने