प्रेम, ममता, साहस एवं धैर्य से परिपूर्ण नारी शक्ति के समर्पण से आज देश गौरवान्वित है : रंजना साहू

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सशक्त भारत में अपनी सहभागिता दे रही ई रिक्शा चालकों को विधायक ने किया सम्मानित


धमतरी।प्रेम, ममता, साहस एवं धैर्य से परिपूर्ण नारी शक्ति के समर्पण से आज देश गौरवान्वित है, उनके कर्तव्यनिष्ठा से देश आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधायक रंजना साहू ने इ-रिक्शा चलाने वाली बहनों का सम्मान किया गया।

 विधायक रंजना साहू ने कहा कि प्राचीन युग से हमारे समाज में नारी का विशेष स्थान रहा है, पौराणिक ग्रंथों में नारी को पूजनीय एवं देवी तुल्य माना गया। पुरातन समय में एक समय ऐसा था जब सिंधु घाटी सभ्यता के समय पर मातृसत्तात्मक प्रथा लागू थी वहीं प्रथा से आज महिला शक्ति को आगे बढ़ाकर लाने की आवश्यकता हैं, क्योंकि उनका योगदान संपूर्ण क्षेत्र में रहता है। पुरुष प्रधान समाज होने की वजह से भारतीय महिलाओं को बहुत सारे अत्याचारों का सामना करना पड़ा है, और इन्हीं अत्याचारों से लड़कर आज महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ एक मजबूत हो चुकी है, जहां परिवार और समाज में उन्हें सम्मान मिल रही है, उन समस्त महिला शक्ति को मैं नमन करती हूं जिन्होंने इस पुरुष प्रधान समाज से आगे बढ़कर अपनी क्षमता के बल पर समाज में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए महिला शक्ति को नई पहचान दिलाई है। प्राचीन सदियों से ही भारतीय समाज में नारी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उसी के आधार पर भारतीय समाज खड़ा है, नारी शक्ति ने भिन्न-भिन्न रूपों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सभी क्षेत्र में निभाई है, किंतु अपने जीवन में स्वतंत्रता और खुद के फैसले लेने के लिए महिलाओं को अपने वास्तविक अधिकार प्राप्त करने के लिए निरंतर लड़ती रही है। इस लड़ाई को बल देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने समस्त नारी शक्ति को आगे बढ़ाते हुए आज महिलाएं सशक्त भारत निर्माण में घर परिवार को सम्भालते हुए महिला शक्ति समस्त क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

महिला दिवस पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने सशक्त भारत की पहचान बन रही महिला शक्ति को सम्मान करते हुए उन सभी ऑटो चालक भुनेश्वरी ग्राम इर्रा, आरती विश्वकर्मा ग्राम लोहारपथरा, अनसूईया कोर्रा, मंजू साहू ग्राम पचपेड़ी, गायत्री साहू ग्राम गातापार, बसंती साहू इर्रा, देवश्री मानिकपुरी ग्राम कोसमर्रा ग्रामीण अंचल से निकलकर  जो अपने घर के आर्थिक स्थिति को मजबूती दे रही है उनको श्रीफल देकर सम्मान किए विधायक ने आगे कहा कि भारत की एकता, सुद्रृढ़  और मजबूती देने के लिए नारी शक्ति को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक सहित सभी क्षेत्रों में आगे लाकर उन्हें कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना अतिआवश्यक है । मंडल अध्यक्ष विजय साहू एवं शिवदत्त उपाध्याय ने कहा कि आज वर्तमान परिस्थिति में समस्त भारतीय नारी आगे आकर सभी क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर , भाजपा वरिष्ठ विनोद रणसिंह ने सभी महिला शक्ति को नमन करते हुए  कहा कि महिलाएं परिवार पालन पोषण करती है, महिला से ही परिवार घर बनता है घर समाज बनता है और समाज से ही देश बनता है, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार समाज और देश का विकास नहीं किया जा सकता इसलिए महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज ना करते हुए महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन करना होगा।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने