महिला दिवस पर मणिकंचन सेंटरो में स्वच्छता दीदियों का महापौर विजय देवांगन ने सम्मान किया

 



धमतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यह एक ऐसा दिन है जो महिलाओं को समाज में उनके योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता हैं। बीते कई दशकों से महिलाओं ने पुरुष प्रधान मान्यताओं को चुनौती देते हुए कई मिथकों को तोड़ा और दुनिया के सामने नए उदाहरण पेश किए हैं। जिसमे शहर को स्वच्छ बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है,जहा महिलाएं घर घर जाकर कचरा संग्रहण कर रही है,जिसके फल स्वरूप धमतरी शहर स्वच्छ,सुंदर एवम साफ हो रहा।


इसी कड़ी में मणिकंचन केंद्रो में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को महापौर विजय देवांगन, एमआईसी सदस्य पार्षदों ने मंनिकचंन केंद्र पहुँचकर स्वच्छता दीदियों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

महापौर विजय देवांगन ने महिलाओं का उत्सह वर्धन करते हुए है कहा कि धमतरी शहर की महिलाएं स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ का हिसा ले रही जिसके फलस्वरूप हमे धमतरी को स्वच्छता में नंबर 1 सिटी बनाया।महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं और बिना बेटी के घर पूरा नहीं होता है। इन सबके बावजूद आज भी महिलाओं को लेकर कई तरह की चुनौतियां सामने हैं, एक तरफ महिलाओं को लेकर बड़ी- बड़ी बातें की जाती हैं दूसरी तरफ शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबरें अखबारों की सुर्खियां नहीं बनती होंगी। महिलाओं के बिना मनुष्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। शुरूआत हमें करनी होगी और अगर हम अपने घर से औरत की इज्जत करना शुरू करेंगे तो तभी हम एक बेहतर समाज की कल्पना कर सकते हैं।


इस अवसर पर एमआईसी सदस्य चोवाराम वर्मा,पार्षद सुशीला तिवारी,गीतांजलि महिलांगे, लुकेश्वरी सुरेंद्र साहू,एल्डरमेंन लखन पटेल,स्वच्छता दीदीया अधिक संख्या में उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने