जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरू साहू के साथ लेने लगे सेल्फी....

 


धमतरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सादगी के लिए विशेष पहचान रखते हैं। कभी किसानों के साथ जाकर उनके ही रंग में रंग जाते हैं तो कभी छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों में झूमने लग जाते हैं। इस बार उन्होंने धमतरी जिले की बाल गायिका आरू साहू के साथ सेल्फी लेकर लोगों को चौंका दिया।

 7 मार्च रविवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था, जिसके मुख्य अतिथि भूपेश बघेल थे। जब छत्तीसगढ़ की उभरती कलाकार आरू साहू मंच पर सम्मान लेने पहुंची उसके बाद भूपेश बघेल खुद अपने मोबाइल से उसके साथ सेल्फी लेने लगे, जिसे लोगों ने भी अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान आरू साहू प्रफुल्लित हो उठी। मौके पर महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया सहित अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने