संकोच को हटाकर दबंगई से काम करें महिलाएं: कलेक्टर

 

पुलिस विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का किया सम्मान 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग द्वारा गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि कलेक्टर पीएस एल्मा, सीईओ प्रियंका महोबिया, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक, जानकी गुप्ता,डॉ मंजू गुप्ता, ऊषा गुप्ता, डॉ रचना पदमवार, अनीता टूडू मौजूद थे।

 कलेक्टर श्री एल्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले खुद अपनी जय करिए फिर दूसरे अपने आप जयकार करेंगे। महिलाओं को संकोच को हटाकर दबंगई से काम करना होगा। लोगों को घर से ही सम्मान की शुरुआत करनी होगी, घर में महिला का हाथ बटाना चाहिए। मन के अंदर के सोच को लोगों को बदलना होगा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले और अब में काफी परिवर्तन आया है। लोग जागरूक हुए हैं। पहले पुरुष प्रधान समाज कहलाता था। पुलिस विभाग में ही देखे तो पुरुषों के ही भर्ती होती थी आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। एएसपी निवेदिता पाल ने कहा कि कलेक्टर और एसपी की सोच की वजह से यह कार्यक्रम संभव हो पाया है। अभी भी कई महिलाएं पीछे हैं जिन्हें आगे लाना होगा। इसके लिए कोई दिवस की जरूरत नहीं है।


 उद्बोधन पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें मणिकांचन केंद्र की दीदी, परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य,महिला रक्तदाता, चाइल्ड लाइन, मूक बधिर स्कूल की शिक्षिका, तेजस्विनी फाउंडेशन,चैतन्य वाइस संस्था के लोग शामिल थे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें आरक्षक राजेश्वरी ने एकल गीत की प्रस्तुति दी। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने बस्तरिया नृत्य पेश किया, रेडक्रास के सदस्यों ने नुक्कड़ के माध्यम से संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।



बाइट- निवेदिता पाल, एएसपी,धमतरी

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने