पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने पर भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ और व्यायाम शिक्षक संघ ने आभार व्यक्त किया

 


होली दिवाली एक साथ मनाई, गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई, पटाखे भी फोड़े खुशी का इजहार कर रहे सभी जगह कर्मचारी


धमतरी।छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 2004 के बाद नियुक्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन पर रोक थी। जो नवीन पेंशन स्कीम के रूप में 10% शासकीय कर्मचारी का तथा 14% शासन का भागीदारी रहती थी, परंतु यह स्कीम न्याय संगत नहीं थी। रिटायर कर्मचारी को पेंशन के रूप में बहुत ही कम राशि थी जिस पर शासकीय कर्मचारी लगातार विरोध दर्ज कर रहे थे और पुरानी पेंशन स्कीम की मांग कर रहे थे। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की भावनाओं का ध्यान रखकर बजट भाषण में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की घोषणा की है।

 जिस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष केदार जैन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खालसा, व्यायाम संघ के प्रांत अध्यक्ष हरीश देवांगन, जिलाध्यक्ष हरीश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, जिला सचिव अमित महोबे,डेवेश साहू उपाध्यक्ष, राणा रणसिंह, इकराम खान, आलोक मत्स्यपाल, तेज प्रकाश रिगरी, सुनीता यादव, पदम साहू, लोमस साहू,हुमन चंद्राकर, मनोज देवांगन, शिक्षक संघ की ओर से ममता ठाकुर,सुनील सिन्हा,नवनीत पचौरी, गिरीश गजपाल,जेपी देव, प्रखर श्रीवास्तव, गिरीश गजपाल सहित पूरे जिले और ब्लॉक के समस्त  पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने