क्या? कमल के कोमल ने मांगा भूपेश के नाम पर वोट! कांग्रेस ने साझा की तस्वीर



वतन जायसवाल

रायपुर। प्रदेश के राजनीतिक माहौल में अभी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की गर्मी छाई हुई है। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आने लगा है चुनावी पारा भी उतना ही चढ़ने लगा है। चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस ने ऐसी तस्वीर साझा कर दी जिससे माहौल मजाकिया हो गया। तस्वीर देख कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और सभी इसका जमकर मज़ा ले रहे हैं।

 हुआ दरअसल यूँ कि भूपेश सरकार की योजनाओं को आमजनों तक आसानी से पंहुचाने के लिए कांग्रेस ने कई सारे व्हाट्स एप ग्रुप बनाया है। इन्ही में आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट को एक तस्वीर साझा की गई। जो खैरागढ़ विधानसभा इलाके की है। क्योकि उस घर की दीवार में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन में वोट के लिए पेंट किया गया था। 

 लेकिन इस वाल पेंटिंग में कुछ ऐसा भी नज़र आया जिस पर अब कांग्रेस ने भाजपा को हँसी का पात्र बना दिया है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन वाले इस वाल पेंटिंग के ठीक उपर  'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद' ,लिखा हुआ है। 

बस कांग्रेस ने इसे भुनाया और पोस्टर बना कर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में साझा कर दिया। इस मामलें में अब कांग्रेस अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा से आगे निकल गई है। हालांकि भाजपा की इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नही आई है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने