लगन और निष्ठा से करे प्रभु श्रीराम की भक्ति : रंजना साहू

 



रावनगुड़ा एवं गोपालपुरी में आयोजित रामचरित मानसगान सम्मेलन में शामिल हुई विधायक रंजना साहू


धमतरी।भगवान श्री राम के जन्म उत्सव पर लगातार अंचल में रामचरितमानस कथा का आयोजन किया जा रहा है।ग्राम रावनगुड़ा एवं गोपालपुरी में आयोजित संगीतमय रामचरितमानस कथा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित हुई। सर्वप्रथम विधायक ने भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर मंच पर विराजमान हुई। अतिथियों का स्वागत सम्मान आयोजक समिति के द्वारा किया गया।

 विधायक ने आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि जिस घर में प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ किया जाता है उस घर पर सदैव देवी देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहती हैं, परिवार का यश‌ सम्मान बढ़ जाता है, रामचरितमानस महाकाव्य में प्रभु श्रीराम के विभिन्न रूपों का वर्णन है जैसे आदर्श मानव, आदर्श राजा, आदर्श पति, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श वीर, आदर्श पिता का वर्णन है, रामचरितमानस कथा सुनने से हमारा जीवन सफलता की ऊंचाईयों हमसब छू लेते हैं, लगन और निष्ठा से प्रभु श्रीराम की भक्ति करने से हमारा जीवन सुखमय हो जाता है, विधायक ने समस्त ग्रामीणों को रामनवमीं पर्व पर बधाई दी। इस अवसर पर रामचरितमानस कथा का दर्शनलाभ प्राप्त करने विधायक के साथ में जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू,  जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, महामंत्री अमन राव, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, चिरौंजी साहू, भगत यादव, नीलू रजक, मेवालाल साहू, जानकी पटेल, सुनीति साहू, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में रामचरितमानस कथा श्रवण करने श्रोतागण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने