कार्ययोजना तैयार कर बूथ को मजबूती प्रदान करें : रंजना साहू

 



ग्राम भंवरमरा में बूथ पालक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से कार्यविस्तार करने विधायक ने की विस्तृत चर्चा


धमतरी।भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत अपना बूथ सबसे मजबूत के साथ विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने अरौद लीलर शक्ति केंद्र के अंतर्गत भवंरमरा में कार्यविस्तार योजना के तहत् बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्ययोजना तैयार कर बूथ को मजबूती प्रदान करने पर विशेष चर्चा की गई। विधायक ने सभी बूथ पालक, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष को समस्त कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के पास जाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं अद्वितीय निर्णयों की जानकारी देकर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी विस्तार पूर्वक दे, जिससे वह हमारे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ कर हमारे संगठन को मजबूत बनाए। विधायक ने आगे कहा कि सदैव भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत के साथ समस्त भारत देश के लिए निर्णय लिए हैं, आज पूरे भारत देश में भारतीय जनता पार्टी से करोड़ों लोग जुड़कर अपने आप को संगठित एवं सशक्त अनुभव करते हैं, क्योंकि यह एक परिवार है और परिवार में सभी मिलकर एक साथ कार्य योजना बनाकर निरंतर जुड़े रहने का एवं जोड़ने का कार्य करती है, और यह सीख सिर्फ है भारतीय जनता पार्टी में मिलती है। इसलिए हमें अपने बूथ को मजबूत बनाकर अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य करें जिससे हमारे संगठन संगठित होकर मजबूत बने।

बैठक में मुख्य रुप से पूरन सिंह ध्रुव, अर्जुन सोनकर, उमेंद्र सिन्हा कुमान निषाद, देवराज साहू,  धनीराम साहू, सुशील निषाद, धर्मराज सिन्हा, भूपेंद्र ध्रुव, बुद्धेश्वर दीवान, चैनसिंह दीवान, भोलेनाथ सिन्हा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने