भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनती और निष्ठावान है : रंजना साहू

 


विधायक ने धमतरी शहर मंडल के शक्ति केंद्र अंबेडकर वार्ड, सोरिद, जोधापुर वार्ड में कार्य विस्तार योजना अंतर्गत बुथ अध्यक्ष बुथ पालक बुथ सचिव बीएलओ एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक ली


धमतरी।भारतीय जनता पार्टी धमतरी शहर मंडल के शक्ति केंद्र  अंबेडकर वार्ड,सोरिद, जोधापुर वार्ड में कार्य विस्तार योजना अंतर्गत बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक, बुथ सचिव, बीएलओ एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने सोरिद नगर के शीतला मंदिर के प्रांगण में ली। प्रारंभ में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने औपचारिक चर्चा परिचर्चा किये। इस अवसर विधायक ने बुथ शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ समिति, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ पर सक्रिय रहकर संपूर्ण मतदाता सूची की जानकारी रखते हुए प्रत्येक वोटरों को भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति को बताते हुए जोड़ने का प्रयास करें। क्योंकि सभी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनती और निष्ठावान होते हैं जो अपना कार्य पूर्ण करते हैं। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर रहने वाले मतदाताओं को ना केवल केंद्र की मोदी सरकार बल्कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सरकार के उपलब्धियों को बताएं और  उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य भी करें। 

शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ दयाशंकर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष दमयंती गजेंद्र, पार्षद दीपक गजेंद्र, पार्षद रितेश नेताम, रामकुमार साहू, शिव कुमार ठाकुर, राजाराम यादव, भूषण सिंह, फणेंद्र ध्रूव, कांति सिन्हा, जोहन ढीमर, अंतू सिन्हा, जगन्नाथ सिन्हा, पितांबर साहू, कमल सेन, महेंद्र विश्वकर्मा, धनेश साहू, चंद्रहास सेन, रामखिलावन कंवर, रेखा मांझी, जगत सिन्हा, रामप्रसाद मरकाम, काशी साहू, परशुराम देवांगन, आनंद राम, सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, कार्यकर्ता बैठक ने उपस्तिथ रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने