भाजपा गंगरेल मंडल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 


धमतरी। स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल के ग्राम तेंदुकोन्हा में उनके त्याग व बलिदान को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू अपने उद्बोधन में कहा कि 23 जून 1953 को कैसे एक भारत माता के सपूत स्व.मुखर्जी का जेल के अंदर संदेहास्पद तरीके से मृत्यु हुई थी।भाजपा उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए कार्य कर जो काश्मीर भारत के अभिन्न अंग होते हुए वहॉ जो अलग कानून लागू था   धारा 370  व 35A हटाकर   उनका  सपना केंद्र की मोदी   सरकार द्वारा साकार किया गया। आप सम्पूर्ण भारत में एक कानून लागू हुआ, परमिट सिस्टम खत्म हुआ । सम्पूर्ण भारत की एकता व अखण्डता का सपना पूरा हुआ।भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जी राष्ट्रवाद की  भावना के लिए कार्य करती है ।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप  से मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, महिला  मोर्चा महामंत्री मोनिका देवांगन ,युवा मोर्चा मंडल प्रभारी  कोमल सार्वा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा ,उप सरपंच अछोटा अनीस देवांगन, धर्मराज सिन्हा , भोलाराम साहू ,अमित साहू , ईश्वर ध्रुव , सोहन यादव , दाऊलाल डाहरे , अमित डाहरे जी,श्री अभय बंजारे,छैतुराम, बिशनाथ , धरम नेताम , छन्नू डाहरे , झुमुक मरकाम ,अंकालु  सहित अन्य कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।अंत में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  उमेद सिन्हा  ने सभी का आभार व्यक्त किया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने