धरती पर ईश्वर के प्रत्यक्ष अवतार के रूप में मानव सेवा कर अपना दायित्व निभाते हैं चिकित्सक : रंजना साहू

 



डॉक्टर्स डे पर मानवीय सेवा को संकल्पित डॉक्टरों का विधायक ने किया सम्मान


धमतरी।हर वर्ष एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।यह दिन सभी डॉक्टरों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है,वैश्विक महामारी कोरोना के समय डॉक्टर्स ने जो साहसिक सेवा फ्रंटलाइनर्स के रूप में दी थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर पूरे देश ने ताली बजाकर,दीया जलाकर डॉक्टर्स सहित स्वास्थकर्मियों का उत्साहवर्धन कर उनका आभार किया था। ऐसे समय में डॉक्टरों ने जो सेवाएं दी थीं तब से जनता में डॉक्टरों के प्रति और अधिक सम्मान और विश्वास बढ़ा है।इस खास मौके पर धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने जिला चिकित्सालय धमतरी में पहुँच कर सभी चिकित्सकों का सम्मान किया।जिसमें सिविल सर्जन डॉ यू एल कौशिक,डॉ जे एस खालसा,डॉ संजय वानखेड़े,डॉ एम ए नसीम,डॉ टी आर ध्रुव,डॉ राजेश सूर्यवंशी,डॉ विभोर नंदा,डॉ उत्कर्ष नंदा,डॉ राकेश साहू,डॉ एस मधुप,डॉ रागिनी ठाकुर,डॉ प्रियंका चंद्राकर,डॉ तोमेश श्रीमाली,डॉ मेहताब अहमद,डॉ तेजस शाह,डॉ हर्षा निर्मलकर,डॉ सोनल ध्रुव,डॉ आरती ध्रुव,डॉ नम्रता चंद्राकर,डॉ गरिमा शर्मा का सम्मान किया ।

डॉक्टर्स का सम्मान करते हुए विधायक रंजना साहू ने उनकी सेवा को नमन किया और कहा ईश्वरीय संतान के रूप में कार्य करने वाले डॉक्टर्स निस्वार्थ भाव से मानव सेवा कर देश समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हैं,दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहने वाले डॉक्टर्स को सलाम है हमने कोरोना महामारी में भी डॉक्टर्स के जज़्बे को देखा है जहाँ जान जोखिम में डाल कर फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में डॉक्टरों ने दिन रात सेवा दी अपने घर परिवार को छोड़ अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए आप सभी ने सेवाएँ दी हैं, समाज आप सभी को आशा भरी निगाहों से देखता है आज डॉक्टर्स दे पर सभी का सम्मान कर हम सब भी गौरवान्वित हैं।भाजपा स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक शिवदत्त उपाध्याय ने कहा कई बाधाओं के बावजूद मानवता की सेवा करने में डॉक्टरों ने कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जान जोखिम में दाल कर मानवीय सेवा करने वाले डॉक्टर्स रियल लाइफ के हीरो हैं।महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव ने कहा डॉक्टर्स सभी की चिंता करते हैं सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः की भावना से सभी के स्वस्थ रहने की दिशा में कार्य करते हैं।

इस अवसर पर जनपद सदस्य जागेश्वरी  साहू,राकेश साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिंदूजा,केवल साहू,भाजयुमो सह कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंग ढिल्लन, रेशमा शेख,रूपा नागदेवे,ममता सिन्हा,दौलत वाधवानी,मनीष आसवानी,विष्णु सिन्हा,आकाश गुप्ता,रिक्की गनवानी,पुष्पेंद्र वाजपेयी सहित अस्पताल स्टॉफ मौजूद था। 



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने