Video:धूमधाम से निकली रथ यात्रा, रथ खींचने श्रद्धालुओं में उत्साह

  


भूपेंद्र साहू

धमतरी। 2 वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से रथ यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। सुबह पट खुलते ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक लंबी कतार दिखाई देने लगी थी। सुबह 5 बजे महाआरती पश्चात पट खोल दिया गया था। दोपहर लगभग 1:30 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को विराजित किया गया।


 महाआरती के बाद रथ जनकपुर के लिए रवाना हुआ। रथयात्रा को लेकर समिति द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई थी। दोपहर को आरती पश्चात रथ  खींचने श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। जयकारा लगाते हुए रथ आगे आगे बढ़ने लगा। सुबह से बारिश नहीं हुई है रथयात्रा में कहा जाता है कि बारिश होना शुभ होता है। रथ शाम तक जनकपुर पहुंचेगी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने आरती पूजन कर स्वागत किया। इस दौरान गजा मूंग  प्रसाद का वितरण किया गया।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने