छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान है हरेली पर्व : रंजना साहू

 



विधायक ने दी समस्त क्षेत्रवासियों को हरेली पर्व की बधाई


धमतरी।हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार माना जाता है, जिसे प्रतिवर्ष सावन माह में हरेली अमावस्या के दिन मनाते है। यह त्यौहार छत्तीसगढ़ के किसानों के लिये विशेष महत्त्व रखता है। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों कि सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए हरेली पर्व पर शुभकामनाए दी। विधायक ने कहा कि धान की बुआई के बाद किसानों द्वारा हरेली के दिन सभी कृषि एवं लौह औज़ारों की पूजा की जाती है। हरेली उत्सव छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उत्सवों में से एक है, यह छत्तीसगढ़ का पुराना पारंपरिक त्योहार है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार करते हुए वर्ष में अच्छी फसल की कामना के लिए पुजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ समस्त किसान मनाते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान व संस्कृति है हरेली पर्व। यह त्यौहार हमारा लोकप्रिय त्यौहार है। समस्त क्षेत्रवासियों हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं यही शुभकामनाओ के साथ हरेली पर्व की बधाई विधायक ने दी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने