नगर निगम के हरेली उत्सव में महापौर,आयुक्त, सभापति ने परंपरागत पूजा की

 


हरेली छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक व प्रथम त्योहार: विजय देवांगन


धमतरी। नगर पालिक निगम में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली के पावन अवसर पर नगर निगम स्थित जल घर में औजारों की विधि विधान से पूजा पाठ कर हरेली उत्सव मनाया गया। जिसमें विशेष रूप से  महापौर विजय देवांगन,आयुक्त विनय कुमार पोयाम सभापति अनुराग मसीह,एमआईसी सदस्य अवैश हाशमी,राजेश पांडे,राजेश ठाकुर उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर महापौर ने हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि लोकपर्व हरेली प्रकृति से जुड़ाव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही बेहतर जीवन जीने का भी मार्गदर्शन करता है। हरेली हरियाली तथा ऋतुओं का पर्व है हमें प्रकृति संरक्षण व प्रेम की अपनी संस्कृति,तथा उत्सवों को मनाये जाने की परम्परा को बनाए रखना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग नहीं रहेंगे तो पृथ्वी पर जीवन का बचना बहुत मुश्किल हो जायेगा। 


सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे कांग्रेस की सरकार आई है प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहारों पर शासकीय अवकाश की घोषणा की गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ के प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नरवा गरवा घुरवा बारी जैसे योजनाओं को संचालित किया जा रहा है जिससे कृषि सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। हरेली छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार है जिसमें किसान धान बुवाई के बाद खेती कार्य में संलग्न  औजारों की पूजा की जाती है। नगर निगम में भी प्रतिवर्ष अनुसार साल भर उपयोग होने वाली औजारों की पूजा अर्चना कर हरेली उत्सव मनाया गया।

    इस अवसर पर सहायक अभियंता एसआर सिन्हा,विजय मेहरा,मंगलू निर्मलकर,अनुज रूसिया,रामनारायण महेश्वरी, मनीष साहू,योगेश साहू,भरत साहू,संजय यादव, शिवकुमार साहू,वीरेंद्र शुक्ला, सुनील सालुंके,प्रह्लाद ध्रुव, यशवंत हिरवानी,भानु सिन्हा, तीजू निषाद,संदीप सोने,हेमंत सहारे,संकेत गुप्ता,कमल साहू,संन्तु पटेल,राजा हिरवानी, परसु यादव,सिया साहू, अजय, शैलेश साहू,एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने