अरुण साव बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

 


रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में  प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बदलते हुए बिलासपुर सांसद अरूण साव को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने उक्त नियुक्ति आदेश जारी किया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा ने इस बार पिछड़ा वर्ग को महत्त्व देते हुए बड़ा दांव खेला है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने