कांग्रेस की 3 नेत्रियों ने भाजपा का दामन थामा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।रविवार को धमतरी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का आगमन हुआ। जिनके समक्ष  कांग्रेस की नम्रता पवार, रेखा शांडिल्य और पार्वती सोनी ने भाजपा प्रवेश किया। उनका भाजपा का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, धमतरी जिला प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने बताया कि 3 कांग्रेस नेत्रियों के साथ लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रवेश किया है


 चर्चा के दौरान शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही नम्रता पवार ने बताया कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के मुखिया लोगों की पूछ परख नहीं करते हैं। जिससे उन्हें आघात पहुंचा था।वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारधारा से प्रभावित होकर स्वमेव भाजपा प्रवेश किया है वैसे भी वह संघ परिवार की ही बेटी हैं।ज्ञात हो कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष धमतरी पहुंचे थे। बाइक रैली के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। अब आगे देखना है कि क्या कांग्रेस में ऐसे ही नाराजगी बढ़ती जाएगी या फिर डैमेज कंट्रोल कर लिया जाएगा।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने