दशहरा में जलेगा 30 फीट का रावण, होगी आतिशबाजी

 


महापौर आयुक्त ने लिया गौशाला मैदान व रुद्री घाट का जायजा


धमतरी।विजयादशमी का पर्व बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। निगम द्वारा इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है। सोमवार को महापौर विजय देवांगन,आयुक्त विनय कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

    शहर में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी रावण के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ होगा। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 30 फीट की होगी। इसे तैयार किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर 1 बजे बिलाई माता मंदिर के पास स्थित दशहरा मैदान में तैयारी का निरीक्षण किया। पांच अक्टूबर को परंपरागत रामलीला का मंचन किया जाएगा। रात्रि आठ बजे रावण के पुतले का दहन होगा। पुतला दहन के तत्काल बाद आकर्षक आतिशबाजी होगी। आयोजन को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही। 


आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने आयोजन स्थल गौशाला मैदान में महापौर आयुक्त पहुंचे। यहां विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात रुद्री दुर्गा विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए विसर्जन से संबंधित सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।इस दौरान साथ में एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,केंद्र कुमार पेंदरिया, कमलेश सोनकर,पार्षद दीपक सोनकर,कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने