रावण मामले में निगम का एक कर्मचारी सस्पेंड, अधिकारियों को थमाया नोटिस

 


धमतरी। नगर निगम द्वारा गौशाला मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें जो रावण का पुतला तैयार किया गया था उससे निगम की जमकर किरकिरी हुई थी। सोशल मीडिया में लोग लगातार कमेंट कर रहे थे। इस बात को संज्ञान में लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

 बुधवार को रामलीला जो रावण बनाया गया था वह काफी पतला था। जब उसे जलाया गया तो कुछ ही मिनटों में रावण जल गया लेकिन उसकी सभी मुंडिया बच गई, जिसे बाद में अलग से निकालकर जलाया गया। इस बात को महापौर विजय देवांगन ने तुरंत संज्ञान में लिया था। गुरुवार को अधिकारियों से अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रभारी आयुक्त ने तत्काल सम्बंधित प्रभारी को निलंबित करते हुए अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।


 जारी आदेश में कहा गया राजेन्द्र यादव, सहायक ग्रेड 3 नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा दशहरा उत्सव वर्ष 2022 हेतु रावण का पुतला तैयार कराने में घोर लापरवाही बरती गई है जिससे निगम की छवि धूमिल हुई है। उपरोक्त कारणों के दृष्टिगत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी संबंधित कर्मचारी अपनी उपस्थिति मुख्य कार्यालय में नियमित रूप से देंगे। वे अपना संपूर्ण कार्यभार सामर्थ रणसिंह सहायक ग्रेड 3 नगर पालिक निगम धमतरी को सौंपकर प्रभार प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करें।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने