झाझरकेरा मिडिल स्कूल में गणित विषय शिक्षक की कमी

 



पवन निषाद

मगरलोड।राज्य सरकार शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए खर्च किया जा है। मगर कई स्कूलों में पर्याप्त  विषय शिक्षक नहीं होने से शिक्षा का नीचे स्तर गिरते जा रहा है। मगरलोड ब्लाक के ग्राम झाझरकेरा के शासकीय मिडिल स्कूल में 4 वर्ष से अधिक हो गए है गणित विषय के शिक्षक नहीं है। शिक्षक नही होने से गणित विषय की पढ़ाई नहीं हो रही। झाझरकेरा मिडिल स्कूल में आसपास गांव देवगांव,भालूचुवा के बच्चे पढ़ने आते है।स्कूल में दो ही शिक्षक पदस्थ है। स्कूल में शिक्षक की कमी चलते कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। बच्चे गणित विषय में कमजोर हो रहे है। स्कूल की शिक्षा गुणवता गिरते जा रहा है।जो चिंता का विषय है। शिक्षक की मांग ग्राम सरपच ,पालक समिति ने कई बार उच्च अधिकारियों व विधायक लक्ष्मी ध्रुव से कर चुके है।फिर भी समस्या का हल नहीं हो पाया है।


ब्लाक के वनाचल इलाकों के स्कूलों में  अधिकतर स्कूलों में शिक्षक की भारी कमी है। जिसके कारण ब्लाक के शिक्षा गुणवता का स्तर नीचे गिरता जा रहा है।

इस सम्बंध विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव ने कहा कि झाझरकेरा मिडिल स्कूल में शिक्षक की कमी है। जिसकी जानकारी शासन प्रशासन को भेजा जा चुका है। फिलहाल एक शिक्षक की व्यवस्था की जा रही है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने