निरीक्षक शेरसिंह बने डीएसपी,दो सहायक उप निरीक्षकों की भी उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति

  


थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ थाना प्रभारी सहित तीन अधिकारी को मिली पद्दोन्नति


धमतरी।छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर जारी आदेशानुसार पुलिस कार्यालय में  पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत हुए निरीक्षक शेर सिंह बंदे को राजपत्रित कैप, स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक पद पर पद्दोन्नति दी । दो सहायक उप निरीक्षक गोकुल राम साहू एवं सुनील कश्यप को भी स्टार लगाकर पद्दोन्नति दी। तीनों अधिकारी वर्तमान में सिटी कोतवाली में पदस्थ हैं। 

 पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए अधिकारियों को अपने पदीय कर्तव्यों को बेतहर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी। 


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव, रक्षित निरीक्षक के.देव राजू, निरी. सत्यकला रामटेके, सनत वर्मा मुख्य लिपिक , अखिलेश शुक्ला ( स्टेनो ) , लक्ष्मी ध्रुव स्थापना शाखा प्रभारी , रीडर दिनेश चंदेल सउनि.राजश्री तुर्रे,प्रेम लाल सिन्हा, शिव मिश्रा, धनेश साहू, प्रआर.राजेश दीवान,अमिता सोनी,कामता मरकाम, डिगेश शर्मा,जिवेन्द्र कतलम, विजय शर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाईयां व शुभकामनाएं दी।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने