पुतला दहन पर सियासत गरमाई: भाजयुमो के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।मकई चौक में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के  पुतला दहन पर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।शुक्रवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव किया। घड़ी चौक से निकलकर सदर होते हुए थाना सिटी कोतवाली पहुंचे।थाना के बाहर खूब नारेबाजी की। भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता मैं हूं विजय कहते हुए पुलिस को गिरफ्तार करने को कहा।


  भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि थाना सिटी कोतवाली में भाजयुमों जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी के खिलाफ कांग्रेस के दबाव में  आकर एफआईआर की गई है जो कि निंदनीय है।विजय मोटवानी ने कहा कि यदि पुतला दहन करना अपराध है तो वह यह अपराध बार-बार करेंगे।6 महीने में 4 बार उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है। इस दौरान भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू,विधायक रंजना साहू,पूर्व महापौर अर्चना चौबे, रामू रोहरा,विधानसभा प्रभारी अवधेश पांडे,महेंद्र पंडित, चेतन हिंदूजा,जय हिंदूजा, महामंत्री  चेतन साहू, अविनाश दुबे, जिपं सदस्य खूबलाल ध्रुव, देवेश अग्रवाल, गोविंद सिंह ढिल्लों, कैलाश सोनकर, अभिषेक शर्मा, पवन गजपाल, सूरज शर्मा, दौलत वाधवानी, गोपाल साहू, आशीष शर्मा, चिराग आथा, रिकी गंगवानी, हिमांशु, लकी डागा, जिज्ञासा सिन्हा, पार्षद प्रकाश सिन्हा ,बिशन निषाद, ईश्वर सोनकर, नीलू डागा, सरिता असाई, श्यामा साहू, सुशीला तिवारी,प्राची सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।


 दरअसल बीते दिनों पहले भाजयुमों द्वारा मुख्यमंत्री के अलावा 12 कैबिनेट मंत्रियों का पुतला दहन किया गया था। जो तूल पकड़ चुका है।कांग्रेसियों ने भी थाना में हल्ला बोल दिया था और भाजयुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर की मांग की थी, जिसके बाद  विजय मोटवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।एफआईआर होने के बाद पुतला दहन में सभी युवा मोर्चा के  कार्यकर्ता मौजूद होने की बात कहते हुए अपने आप को गिरफ्तारी देने थाना सिटी कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए थाना परिसर में एसडीएम विभोर अग्रवाल, डीएसपी सारिका वैद्य, शेर सिंह बंदे, निरीक्षक गगन वाजपेई, शरद ताम्रकार, रक्षित निरीक्षक के देवराजू सहित पुलिस बल मौजूद था।

इस संबंध में डीएसपी सारिका वैद्य ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता एफआआर दर्ज करने के खिलाफ थाना का घेराव करने पहुंचे थे। विजय मोटवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है इस संबंध में विवेचना की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने